Tuesday, December 26, 2017

डेली करंट अफेयर्स, 26 December 2017

Rdaheriya, डेली करंट अफेयर्स, 26 December 2017

.                               


Topic: e-HRMS

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (e-HRMS) का शुभारंभ किया.
  • e-HRMS केंद्र सरकार के कर्मचारियों को छुट्टी के लिए आवेदन करने और उनकी सेवा से संबंधित जानकारी का उपयोग करने के लिए एक ऑनलाइन मंच है.
  • इससे कर्मचारियों को एक ही मंच पर विभिन्न प्रकार के दावों / प्रतिपूर्ति – ऋण / अग्रिम आदि के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी.
GS Paper 2:

Topic: शहर का लोगो

  • बेंगलुरु वह पहला ऐसा भारतीय शहर बन गया जिसने अपने शहर का एक लोगो बनाया है.
  • लोगों में अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा दोनों का मिश्रण है.
  • Topic: रिपल और पेट्रो

    • Ripple एक तकनीक है जो कि वित्तीय लेनदेन के लिए cryptocurrency और डिजिटल भुगतान नेटवर्क दोनों के रूप में कार्य करता है.
    • इसे 2012 में जारी किया गया था और उसके सिक्के को XRP के रूप में लेबल किया जाता है.
    • Ripple एक खुले स्रोत और Peer-to-Peer विकेन्द्रीकृत platform पर चल रहा है जो किसी भी रूप में पैसे के निर्बाध हस्तांतरण की अनुमति देता है, चाहे वह  USD, Yen, litecoin या bitcoin हो.
    • यह पूंजी बाजार में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी cryptocurrency है.
    • Petro वेनेजुएला द्वारा शुरू की गई एक cryptocurrency है.
    • वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पतन के दौर से गुजर रही है जिसे सँभालने के लिए यह cryptocurrency लाई गई है.
    GS Paper 3:

    Topic: विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2018

    • इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) नामक संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने हाल ही में जिनेवा में आयोजित IOM काउंसिल के दौरान “विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2018” प्रकाशित किया है.
    • IOM 1951 में स्थापित एक अंतर्देशीय सरकारी संगठन है.
    • यह सरकारी, अंतर-सरकारी और गैर-सरकारी भागीदारों के साथ प्रवासन (migration) के क्षेत्र में काम करता है.
    • संगठन में 166 सदस्य देश (भारत सहित) और 8 पर्यवेक्षक राज्य (8 observer states) हैं.
  • more informationClick here

Monday, December 25, 2017

जानिए सांता क्लॉज़ के बारे history of Santa Claus in hindi

जानिए सांता क्लॉज़ के बारे history of Santa Claus in hindi

जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स, जिंगल आल द वे, ओह! व्हाट फन ईट इस टू राइड, इन अ वन हॉर्स ओपन स्लै….. क्रिसमस के दिनों में ये गीत बच्चो द्वारा ख़ुशी ख़ुशी गाया जाता है और इस गीत में उमंग लाता है बच्चो का फेवरेट सांता क्लॉज़. सेंटा क्लॉज  यानि सफ़ेद लंबी लंबी दाढ़ी वाले बाबा जो लाल रंग के कपड़ो में आते है और बच्चो के थैलों में उपहार डाल जाते है. अपने santa claus  का बच्चे क्रिसमस के दिनों में बेसब्री से इंतजार करते है.  लेकिन कई बार आपके मन में यह सवाल आता होगा की आखिर सेंटा क्लॉज  कौन है? क्या सेंटा क्लॉज  असल में थे या सिर्फ एक काल्पनिक किरदार है? इनका क्रिसमस डे से क्या संबध है? तो दोस्तों आज हम जानेंगे की सांता क्लॉज़ आखिर है कौन और कैसे ये बच्चो की wishes पूरी करते है? तो आइये जानते है

कौन है सांता क्लॉज़ –  SANTA CLAUS HISTORY IN HINDI

तीसरी शताब्दी में जन्मे सेंट निकोलस को सांता क्लॉज़ के नाम से जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि सेंट निकोलस का जन्म आधुनिक तुर्की में लगभग 280 ईसवी में हुआ था.  निकोलस  बीजान्टिन एनाटोलिया के एक प्रान्त, लिसिया के एक ग्रीक ईसाई बिशप थे. निकोलस रईस परिवार से थे  जो हमेशा  जरूरतमंदों की सहायता  करते । उन्हें अपनी धार्मिकता और दया के लिए जाना जाता था जो बाद में कई कहानियों का विषय बन गया.
निकोलस को 303 ईसवी में रोमन सम्राट डायकलेशिअन द्वारा दंड के रूप में कैद किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद सम्राट कॉन्सटाटाइन के आदेश से मुक्त किया गया. इसके बाद, उन्होंने तीस साल तक मायरा में बिशप के रूप में सेवा की।  6 दिसंबर 343 ईसवी निकोलस  की मृत्यु  हुई थी इसलिए हर साल इस तारीख को Saint Nicholas Day के रूप में मनाया जाता है.
हालांकि santa claus  की जो अब लाल पौशाक और हंसमुख  लंबी लंबी दाढ़ी वाली छवि दिखाई जाती है वह पहले नहीं थी.  हमारे पॉपुलर मॉर्डन सैंटा क्लॉज़ का यह रूप 19 वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में सामने आया.

1822 में क्लीमेंट मूर ने अपने बच्चों के लिए एक कविता लिखी, जिसे “नाइट बिफोर क्रिसमस” कहा जाता है. इसमें छपे सांता के कार्टून ने लोगो को अपन और आकर्षित किया.  कुछ समय बाद 1863 में  राजनीतिक कार्टूनिस्ट थॉमस नास्ट ने “हार्पर्स वीकली”  में सांता की एक तस्वीर प्रकाशित की जिसमे उन्हें दाढ़ी और  लाल पोशाक में दिखाया . आज  सांता क्लॉज़ के बार में एक कहानी काफी प्रचलित है की वे उत्तरी ध्रुव में रहते है. इस कहानी का निर्माण भी नास्ट ने ही किया था.  इसके बाद हैडन संडब्लोम नामक आर्टिस्ट  ने कोका-कोला की एक ऐड में santa claus  की लगभग 35 सालो तक भूमिका निभाई. सांता की यही छवि आज तक चली आ रही है.

रात में क्यों गिफ्ट्स देने आते है सांता क्लॉज़ –  SANTA CLAUS  STORY IN HINDI


कई लोगो के मन में यह बात आती है की आखिर रात ही में क्यों सांता क्लॉज़ बच्चो की wishes पूरा करने  और उनकी जुराबो में गिफ्ट्स भरने आते है.  इसके पीछे एक प्रसिद्ध कहानी है जो निकोलस की दया और लोगो के प्रति सेवा को दर्शाती है . कहानी के अनुसार एक गरीब व्यक्ति था जिसके पास अपनी तीन बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह उन्हें  देह व्यापार में मजबूरन दखेल रहा था । तब निकोलस ने उन लड़कियों को वेश्यावृत्ति से बचाने के लिए चुपके से उन  तीनों की बाहर  सूख रही जुराबों में सोने के सिक्कों की थैलियां रख दी और इस तरह उन्होंने अपनी उदारता दिखाई ।
इसलिए आज बच्चे क्रिसमस की रात में बच्चे अपनी  जुराबो और थैलों को घर की छतो पर लटकाते हैं ताकि सांता उनके गिफ्ट्स उनमे रख सकें